सिरसौद पुलिस की बड़ी कार्यवाही हम आप को बता दें कि ग्राम भावखेडी अपनी 17 वर्षीय बालिका के बिना बताये घर से चले जाने एवं अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट करने पर थाना सिरसौद पर अप०क० 92 / 24 धारा 363 भादवि का कायम कर लिया और थाना प्रभारी सिरसौद उप निरीक्षक मुकेश दुबोलिया द्वारा अपनी टीम के साथ घटना दिनांक से अपह्रता की व आरोपी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे । आचनानक से सूचना मिली की अपह्रता ग्वालियर झांसी हाईवे आंतरी रोड पर होने की सूचना मिली तुरंत थाना प्रभारी सिरसौद अपने दल के साथ ग्वालियर झांसी हाईवे आंतरी रोड पर पहुंचे और अपह्रता को सकुशल दस्तयाब किया गया जिसने अपने कथन मे आरोपी वकील यादव पुत्र गजराज सिंह यादव निवासी ग्राम टोंका द्वारा उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाना एवं उसके साथ लगातार गलत काम (दुष्कर्म) करना बताया जिस पर से प्रकरण मे 376 ( 2 ) एन भादवि एवं 5 ( 1 ) / 6 पॉक्सो एक्ट का ईजाफा किया गया ।

0 टिप्पणियाँ