Music

BRACKING

Loading...

शासकीय आईटीआई खनियांधाना में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 20 मई

 


शिवपुरी,  / शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) खनियांधाना में सत्र 2024-25 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। प्रवेश लेने के लिये छात्र एवं छात्राएं अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन के कियोस्क सेंटर पर जाकर विभाग के पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर पंजीयन कर सकते हैं।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) खनियाधाना में प्रवेश लेने के लिये न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आईटीआई खनियाधाना में इलेक्ट्रीशियन एंड असिस्टेंट (कोपा) ट्रेड उपलब्ध है। छात्र एवं छात्राएं अपने हुनर को निखार कर शासकीय एवं प्राइवेट कंपनी में नौकरी अथवा अपने स्वयं का रोजगार भी शुरू कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) खनियाधाना में हेल्पडेस्क पर संपर्क कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ