म.प्र.म.क्षे.वि.वि.क.लिमि. के उपमहाप्रबंधक (एसटीसी) ने बताया कि 33 के.व्ही लाईन से ग्राम रेडी चौराहा, चमरौआ, राजनगर, सिलपुरा, खनियांधाना, मुडिया एवं पोथयाई इत्यादि स्थानों के आसपास के निवासीगण, कृषक एवं अन्य सर्वसाधारण आवश्यक सावधानियाँ बरतें। जिसमें नव-निर्मित लाईन के नीचे अपनी फसलों का खलियान, भूसा एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थ न रखें। नव-निर्मित लाईन के नीचे स्वंय का अथवा जानवरों का स्थाई अथवा अस्थाई आवास न बनायें। नव-निर्मित लाईन के पोल, स्टे तथा अन्य उपकरणों को नहीं छुएं एवं लाईन से छेडछाड़ न करें। नव-निर्मित लाईन के पोल, स्टे आदि से अपने मवेशियों को नहीं बांधें तथा दूर रखें। नव-निर्मित लाईन के नीचे एवं पोल के आस-पास वृक्ष न लगाए। अन्यथा किसी भी घातक अथवा अघातक दुर्घटना (जनधन) तथा फसलों के आर्थिक नुकसान हेतु म.प्र.म.क्षे.वि.वि.क.लिमि. जिम्मेदारी नहीं होगी।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ