शिवपुरी, जिला मुख्यालय शिवपुरी पर सिद्धेश्वर मंदिर के प्रांगण में आयोजित मेला में आने वाले नागरिकों को भी राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की भी जानकारी हो इस हेतु मेले में विधिक साक्षरता शिविर का एक माह के लिए स्थाई कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
मेले में विधिक साक्षरता शिविर का शुभारंभ गत दिवस प्रधान जिला न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी ने किया और इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि आम आदमी चाहे नशे से पीड़ित हो, चाहे गंभीर बीमारी गरीबी, देह व्यापार में लिप्त हो वृद्धावस्था के कारण परेशान हो, लैगिंक अपराधों, सार्वजनिक हिंसा, प्राकृतिक आपद या कानूनी मामले में उलझा हुआ हो अथवा कानूनी मामले में उलझने की संभावना से परेशान हो। इस प्रकार की समस्त समस्याओं के समाधान के लिए नागरिक विधिक सहायता कार्यालय के माध्यम से अपनी विधिक समस्याओं का विधिक समाधान प्राप्त कर सकते है।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जोगिन्दर सिंह, प्रथम जिला न्यायाधीश विवेक शर्मा, जिला न्यायाधीश/सचिव जिविसेप्रा योगेन्द्र कुमार त्यागी, चतुर्थ जिला न्यायाधीश डी.के.सिंह, पंचम जिला न्यायाधीश विवेक पटेल, सप्तम जिला न्यायाधीश अमित कुमार गुप्ता, तृतीय जिला न्यायाधीश विधान माहेश्वरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार बौरासी, जितेन्द्र मेहर, पूजा पाठक बौरासी, अमित प्रताप सिंह, रूपम तोमर, कु. प्रत्यक्षा कुलेश, सुश्री मिताली वाणी, जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार चढ़ार, मेला प्रभारी सचिन चौहान, नगरपालिका शिवपुरी से आरआई सुधीर मिश्रा, यातायात थाना प्रभारी अरूण जादौन एवं पैरालीगल वालेंटियर गोपाल राठौर, ललित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ