Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : टॉगरा रोड वर्मा कालोनी में हुई घटना में मौके पर पहुंचे अधिकारी

 
               
 गायत्री शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष

प्रशासन का कहना है कि 
                                 बिजली के कारण हुई घटना

शिवपुरी, 19 मई 2024/ रविवार को सुबह शिवपुरी शहर की टोंगरा रोड स्थित वर्मा कॉलोनी में घटना घटित हुई, जिसकी सूचना मिलते ही एसडीम सहित अन्य अधिकारी मौके पर तत्काल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान नगर-निगम, राजस्व एवं विद्युत वितरण कंपनी का अमला उपस्थित रहा। 
एसडीएम शिवपुरी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि जिस स्थान पर गैस लीकेज की आशंका थी, वहां गैस पाइपलाइन नहीं है। यहां बिजली के खंभे से अर्थिंग या करंट के कारण लीकेज की समस्या थी और बिजली के खंभे के नीचे सीधा पानी के संपर्क में आने के कारण धुआं निकल रहा था। इसी घटनास्थल पर पिछले वर्ष एक बड़ी दुर्घटना घटित हुई थी। थिंक गैस मैनेजर ने बताया कि पिछली दुर्घटना के बाद से ही इस क्षेत्र में गैस सप्लाई बंद है।
                   एसडीएम शिवपुरी अनूप श्रीवास्तव

 इसकी जांच हेतु दल का गठन भी किया गया है और थिंक गैस के मैनेजर को हिदायत दी गई कि उक्त जांच हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के साथ शहर के अन्य भागों में जहां भी थिंक गैस की पाइप लाइन बिछी है उसके संबंध में सुरक्षा की जांच की जाए और सुरक्षा मानकों की जांच करते हुए प्रमाण पत्र मांगा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ