मतगणना के लिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आज
मंगलवार, मई 21, 2024
शिवपुरी, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में लोकसभा निर्वाचन वर्ष 2024 अंतर्गत गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर को ईव्हीएम गणना, वीवी पीएटी गणना एवं डाक मतपत्र गणना संबंधित प्रशिक्षण दिए जाने हेतु राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को 21 मई को प्रातः 11 बजे से पोहरी रोड स्थित जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी प्रशिक्षण उमराव सिंह मरावी ने नियुक्त किए गए मास्टर ट्रेनर्स को निर्देश दिए है कि निर्धारित समय एवं दिनांक को उक्त प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ