आवश्यक जानकारी कोई भी व्यक्ति 25 मई तक प्रस्तुत कर सकता है
शिवपुरी, / कलेक्ट्रेट परिसर शिवपुरी में शनिवार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया।
उस का यह विडियो भी मिला है
इस घटना की मजिस्ट्रियिल जांच अपर जिला दण्डाधिकारी दिनेश चंद्र शुक्ला के द्वारा की जा रही हैं।
आगजनी की घटना के संबंध में जिस किसी भी व्यक्ति को ऐसे किसी भी तथ्य का ज्ञान हो जिससे अग्नि दुर्घटना के कारणों को जानने में सहायक हो, वह न्यायालय अपर कलेक्टर शिवपुरी के कक्ष में उपस्थित होकर कार्यालयीन समय में 25 मई तक प्रस्तुत कर सकता है। यदि कोई व्यक्ति अपनी पहचान गोपनीय रखना चाहता है तो संबंधित की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।

0 टिप्पणियाँ