Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : महिला संबंधी अपराधो में शिवपुरित पुलिस की बड़ी सफलता

मिली जानकारी अनुसार हम आप को बता दें कि महिला संबंधी अपराधों मे शिवपुरी पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, थाना पोहरी द्वारा नाबालिंग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार  कर लिया गया है


 हम आप को बता दें कि नाबालिंग पीडिता के द्वारा थाना पोहरी पर शिकायती आवेदन पत्र पेश किया जिसमें आरोपी के द्वारा नाबालिंग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करना बताया पीडिता की शिकायत पर थाना पोहरी पर अपराध क्रमांक 155/24 धारा 376 भादवि 34 पाँस्को एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है ।

अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के द्वारा आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 25.05.24 को थाना प्रभारी पोहरी एवं उनकी पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मुखविर सूचना पर से आरोपी उम्र 31 साल निवासी ग्राम आकुर्सी को अपराध कायमी के बाद 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार किया गया है ।

इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी. रविशंकर कौशल आर 720 राहुल सिंह आर 1098 सियाराम मीणा आर 1031 हरिशंकर निगम आर 813 सदन भिलाला आर 1069 राहुल गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ