मतगणना स्थल पर प्रवेश पत्र के आधार पर ही दिया जायेगा प्रवेश
बुधवार, मई 22, 2024
शिवपुरी, लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना 4 जून को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना स्थल पर प्रवेश करने वाले प्रत्येक कर्मचारी, राजनैतिक दलों अथवा निर्दलीय अभ्यर्थियों द्वारा अधिकृत प्रवेश पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश पत्र बनाने की व्यवस्था के तहत माइक्रो आब्जर्वर एवं गणना पर्यवेक्षक/गणना सहायक के परिचय पत्र विधानसभा क्षेत्र 23-करैरा के लिए गुलाबी, 24-पोहरी के लिए नीला, 25-शिवपुरी के लिए नारंगी, 26-पिछोर के लिए हरा एवं 27-कोलारस के लिए पीला रंग का होगा। प्रत्याशियों का परिचय पत्र सफेद रंग का होगा। अन्य शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, सेवा प्रदाता वेण्डर का परिचय पत्र सफेद रंग का होगा।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ