Music

BRACKING

Loading...

MP : जौरा विधानसभा के कार्यों में हस्तक्षेप करने लगी सबलगढ़ विधायिका सरला रावत



इस समय भीषण गर्मी और विद्युत कटौती से परेशान आम जनमानस चल रहा है ऐसा ही एक मामला नगर कैलारस का देखने में आया जहां कैलारस के पुरानी सब्जी मंडी में वार्ड क्रमांक 12 कृषि विभाग ब्लाक के पीछे प्रेम नगर कॉलोनी के मुहाने पर नवीन डीपी विद्युत समस्या को देखते रखी जा रही थी लेकिन एक व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचने के चलते उसे विद्युत डीपी का कार्य जो व्यक्ति दिवस जारी था उसे रुकवा दिया गया सूत्रों द्वारा और मोहल्ले वासियों के अनुसार और विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने दबी जुबान से बताया के सबलगढ़ की विधायिका सरला रावत के फोन पर सारा कार्य रोका गया जहां जनप्रतिनिधि आम जनमानस की समस्याएं सुलझाने का कार्य करते हैं वहीं दूसरी ओर सबलगढ़ विधायिका अपने एक खास नुमाइंदे की बातों में आकर के वार्ड क्रमांक 12 की नवीन डीपी कार्य को रुकवाने का कार्य कर रही है इससे साफ प्रतीत होता है कि विधायिका सबलगढ़ के कार्यों को छोड़कर अब जौरा विधानसभा में भी हस्तक्षेप करने लगी हैं और एक व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने के चलते पूरे वार्ड के लोगों को परेशानी का सामना जिस समस्या से उठाना पड़ रहा है उस समस्या को बढ़ाने का कार्य सबलगढ़ विधायिका कर रही है वही वार्ड 12 के वाशिंदो ने अब मन बना लिया है कि वह विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मिलकर इस पूरे मामले पर कार्यवाही की मांग करेंगे और सबलगढ़ विधायक के इस कृत्य से विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को भी अवगत कराएंगे*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ