Music

BRACKING

Loading...

MP : सचिव श्री पी. नर‍हरि द्वारा जिले में पीएचई विभाग के प्रगतिरत कार्यो का किया निरीक्षण

 



सचिव मध्‍यप्रदेश शासन लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिक विभाग मंत्रालय वल्‍लभ भवन श्री पी.नरहरि जिले के भ्रमण पर रहे। उन्‍होंने विश्राम गृह अशोकनगर में पी.एच.ई एवं जल निगम के साथ जिले में पेयजल संबंधी बैठक ली। बैठक में निर्देश दिये कि जिले में पेयजल सुचारू रूप से संचालित हो यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक उपरांत विकासखण्‍ड अशोकनगर के ग्राम बमूरिया फूट की नल जल योजना का निरीक्षण कर ग्राम वासियों से योजना संबंधी चर्चा की गई । साथ ही ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि योजना नियमित रूप से चल रही है। उन्‍होंने बताया कि योजना के संचालन व संधारण के लिये नियमित जल कर दिया जा रहा है। ग्राम वासियों द्वारा ग्राम उच्‍च स्‍तरीय टंकी बनाने की मांग रखी,जिसकों सचिव द्वारा तुरंत कार्ययोजना बनाकर प्रस्‍तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी,मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. नेहा जैन,अशोकनगर एसडीएम श्री अनिल बनवारिया एवं संबंधित अधिकारी साथ थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ