Music

BRACKING

Loading...

पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2024 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी




शिवपुरी  मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड तथा जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के द्वारा 27 जुलाई (शनिवार) को पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु जिले के कुल 242 हायर सेकेण्डरी एवं हाईस्कूल विद्यालयों द्वारा पंजीयन किये गये हैं। प्रत्येक विद्यालय से कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत 03 श्रेष्ठ विद्यार्थी अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कलेक्टर श्री कौरव द्वारा बताया गया कि क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई (शनिवार) को प्रातः 08 बजे से शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गेट कमांक-3 आकाशवाणी के सामने शिवपुरी में किया जाएगा। विद्यार्थियों का पंजीयन प्रातः 8 बजे से 09.30 बजे तक किया जाएगा। प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन होगा, तत्पश्चात दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी को चाय-नाश्ता एवं भोजन व्यवस्था की गई है। लंच ब्रेक के दौरान विद्यार्थियों की आंसर शीट की जांच की जाएगी। लिखित परीक्षा में प्रथम 06 विद्यालयों की टीम को मल्टीमीडिया क्विज के लिए चयनित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। मल्टीमीडिया क्विज में प्रथम 03 विजेता टीम रहेंगी तथा अंतिम 03 उपविजेता रहेंगी, जिनको मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी की ओर से पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। प्रथम स्थान पर आने वाली टीम भोपाल में राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। डिप्टी कलेक्टर एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सचिव श्री कौरव द्वारा समस्त प्रतिभागियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ