Music

BRACKING

Loading...

संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 27 जुलाई को शिवपुरी आयेंगे


शिवपुरी,   संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 27 जुलाई को शिवपुरी भ्रमण पर आएंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया 27 जुलाई को शिवपुरी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री सिंधिया 27 जुलाई को ग्वालियर से प्रस्थान कर दोपहर 2.15 बजे कलेक्ट्रेट शिवपुरी पहुँचेंगे और विकास कार्यों को लेकर जिला प्रशासन के साथ बैठक लेंगे। इसके उपरांत शाम 5 बजे पत्रकारों से चर्चा करेंगे। शाम 5.45 बजे से नक्षत्र गार्डन में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम उपरांत अशोकनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ