Music

BRACKING

Loading...

जिले में अभी तक 284.40 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज



शिवपुरी,  /  शिवपुरी जिले में 01 जून 2024 से अभी तक 284.40 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 233.21 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 836.54 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 308.20 मि.मी., बैराड़ में 208 मि.मी., पोहरी में 247 मि.मी., नरवर में 349 मि.मी., करैरा में 201.11 मि.मी., पिछोर में 264 मि.मी., कोलारस में 421.40 मि.मी., बदरवास में 317.70 मि.मी. तथा खनियाधाना में 243 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ