शिवपुरीग्राम मालबर्बे से धींगपुर पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पक्का रोड बनवाया गया था। ग्राम मालबर्बे में रोड पर रपटा ऊंचा बन जाने के कारण ग्राम मालबर्बे के कैलाश धाकड़, संतोष धाकड़, आशाराम धाकड़, राजू शर्मा, कृषको के खेतों में बरसात का पानी भर जाने पर कृषको द्वारा एसडीएम को आवेदन प्रस्तुत किया। एसडीएम पोहरी द्वारा तहसीलदार को निदेशित किया गया।
एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार पोहरी एवं हल्का पटवारी द्वारा गतदिवस ग्राम मालवर्वे में मौके पर पहुंचकर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ तथा सब इंजीनियर एवं पुलिस बल की उपस्थिति में रपटे को खुदवाकर पाइप डलवाए गए एवं उक्त कृषकों के सामने वाले खेतो के कृषकों द्वारा मिट्टी का ढेर लगाकर ऊंचा कर दिया था जिसे हटवाया गया। इस कार्यवाही से ग्राम वासियों द्वारा प्रशासन के कार्य की सराहना की गई।

0 टिप्पणियाँ