प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शिवपुरी में प्रयोगशाला परिचारक की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
शिवपुरी, 19 जुलाई 2024/ मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल द्वारा विशेष भर्ती अभियान के तहत दिव्यांगजन के पद की पूर्ति वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाना हैं। चतुर्थ श्रेणी प्रयोगशाला परिचारक के रिक्त पद हेतु आवेदन पत्र 5 अगस्त को सांयकाल 05 बजे तक स्वयं अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्राचार्य प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय टी.व्ही. टॉवर रोड़ शिवपुरी 473551 के नाम से संबोधित कर प्रेषित कर सकते है।
शा.स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो.महेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रयोगशाला परिचारक के एक पद के लिए दिव्यांगजन की श्रेणी दृष्टि बाधित और कम दृष्टि(व्हीएच), वेतनमान 19500-62000, शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदन फार्म महाविद्यालय की वेबसाईट से डाउनलोड किया जा सकता है। यदि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाता है तो केवल महाविद्यालय के बेवसाइट पर ही प्रकाशित किया जाएगा। इसकी सूचना पृथक से समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं की जाएगी। इस पद के लिए वॉक-इन-इन्टरव्यू 12 अगस्त को इस महाविद्यालय में प्रातः 10.30 से आयोजित होगा। सभी आवेदक आने से पूर्व यह सुनिश्चित कर ले कि वे पूरी तरह से वॉक इन इन्टरव्यू के लिए पात्रता रखते हैं और वे किसी प्रकार से अपात्र नहीं है, वे अपने साथ समस्त मूल दस्तावेज एवं स्वप्रमाणित 2 छायाप्रति आवश्यक लेकर आए।

0 टिप्पणियाँ