Apply for admission in Shivpuri Government ITI by 1st September
शिवपुरी शासकीय आईटीआई में प्रवेश लेने हेतु 1 सितंबर तक करें आवेदन
शिवपुरी, 29 अगस्त 2024/ शासकीय आईटीआई शिवपुरी में फैशन डिजाइन डीएसटी एवं सभी ट्रेडों में शेष रह गई सीटों के लिये कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) राउंड की च्वाईस फिलिंग 1 सितंबर तक होगी।
शासकीय आईटीआई शिवपुरी के प्राचार्य ने बताया कि 3 सितंबर को प्रातः 10.30 बजे से सांय 05.30 तक आवेदक स्वयं संस्था में उपस्थित होकर उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे। आवेदक आईटीआई के किसी एक ही व्यवसाय के लिये उपस्थिति दर्ज करवा सकेगें। आवेदकों की उपस्थिति के आधार पर 4 सितंबर को प्रातः 11 बजे व्यवसायवार मेरिट जारी की जायेगी। आवेदकों का दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिये शासकीय आईटीआई शिवपुरी में हेल्पडेस्क पर संपर्क किया जा सकता है।
0 टिप्पणियाँ