> चार गायों मौत
शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा में लगातार गौवंश दुर्घटना का शिकार हो रहा हैं। आज मंगलवार को फिर एक बार एक अज्ञात भारी वाहन ने चार गायों को रौँद दिया। जिससे चारों गायों की मौत हो गई। घटना बदरवास थाना क्षेत्र के सुमेला गांव की हैं। यहां भी गौवंश के शवों को हटाया नहीं गया। बता दें कि 14 दिनों में अब तक 15 गायों की मौत हो चुकी हैं। वहीँ प्रशासन की ओर से खानापूर्ति के लिए आदेश जारी किया गया है। यही बजह है कि लगातार गौवंश सड़क दुर्घटना का शिकार हो रही हैं। जबकि कोलारस विधानसभा में लगभग 38 गौशाला स्वीकृत हैं इनमें कई गौशाला संचालित भी हो रही हैं। बावजूद इसके कोलारस क्षेत्र में गौवंश की दुर्दशा देखने को मिल रही हैं। लगातार हो रहीं घटनाओं से गौसेवकों सहित हिंदू संगठनों में भी रोष व्यापत हैं।
14 दिनों के भीतर 15 गायों की मौत -
>कोलारस विधानसभा क्षेत्र में 14 दिनों के भीतर 15 गायों की मौत हो गई हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि प्रशासन गौवंश के लिए कितना सजग हैं। आज बदरवास थाना क्षेत्र के सुमेला गांव के पास अज्ञात ट्रक 4 गायों को कुचलकर फरार ही गया। इस घटना चारों गायोँ की मौत हो गई। जबकि घटना स्थल के पास सुमेला गांव और अटलपुर गांव में गौशाला संचालित हो रहीं हैं।

0 टिप्पणियाँ