Music

BRACKING

Loading...

पंचायतों के उप चुनाव वर्ष 2024 हेतु 21 अगस्त से प्राप्त किए जाएंगे नाम निर्देशन पत्र

  Panchayat by-elections 2024


पंचायतों के उप चुनाव 2024


पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2024 (उत्तरार्द्ध) हेतु 21 अगस्त से प्राप्त किए जाएंगे नाम निर्देशन पत्र


शिवपुरी, 19 अगस्त 2024/ पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2024 (उत्तरार्द्ध) के लिए निर्वाचन कार्यक्रम बुधवार को मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार जिले में 12 पंच एवं 1 सरपंच पद के उप निर्वाचन के लिए 21 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे से निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन और नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करना, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन, मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन होगा।

आयोग के अनुसार नाम-निर्देशन पत्र की अंतिम तिथि 28 अगस्त को 10.30 से अपरान्ह 3 बजे तक रहेगी। नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 29 अगस्त को 10.30 बजे से होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 31 अगस्त शनिवार अपरान्ह 3 बजे तक रहेगी। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतिकों का आवंटन 31 अगस्त शनिवार को अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद होगा। मतदान यदि आवश्यक हो तो 11 सितम्बर को प्रातः 7 से 3 अपराह्न बजे तक होगा। मतगणना, सारणीकरण और निर्वाचन परिणामों की घोषणा मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना (केवल पंच पद के लिए) 11 सितम्बर को मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी। सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकासखण्ड मुख्यालय पर ईव्हीएम से की जाने वाली मतों की गणना 15 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से, पंच पद की मतदान केन्द्र पर की गई मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा तथा पंच पद की विकासखण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना, सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 18 सितम्बर 2024 को प्रातः 10.30 बजे से की जाएगी। सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 15 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे से की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ