करैरा पुलिस बाइक चोर गिरोह को पकड़ा : 8 बाइकें बरामद, 4 चोर शिवपुरी, दतिया और गुना जिले से ताल्लुख रखते हैं
Bike thief gang caught: 8 bikes recovered
शिवपुरी जिले की करैरा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ा हैं। पुलिस गिरोह के 4 सदस्यों से चोरी की 8 बाइकें बरामद की हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे चोरी के संबंध में ओर जानकारी जुटाने में जुटी हुई हैं। बता दें कि पकडे गए चोर शिवपुरी, दतिया और गुना जिले से ताल्लुख रखते हैं। यह चोर एक जिले से बाइक चोरी कर दूसरे जिले में बेचने की योजना पर कार्य कर रहे थे।
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि सूचना के बाद करैरा पुलिस ने करही बस स्टैंड से दतिया जिले के घूघसी गांव के रहने वाले रोहित गौतम (23) को पकड़ा था। पूछताछ में रोहित गौतम ने सीहोर थाना क्षेत्र के रहने वाले अपने के साथ सतेंद्र रावत का नाम बताया था। पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए सबसे पहले सतेंद्र रावत को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की दो बाइकें बरामद की थी।
रोहित गौतम और सतेंद्र रावत से पूछताछ में दोनों ने गुना जिले के रहने वाले दो साथियों के नाम विजय शाह, संजय उर्फ गांधी कुशवाह बताये थे। पुलिस गुना जिले से दोनों आरोपियों को पकड़कर ले आई थी। अब तक चारों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की कुल 8 बाइके बरामद की गई हैं। आरोपियों से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने चोरी की 8 बाइक बरामद कर चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2),317(4),317(5) के तहत मामला दर्ज किया हैं।

0 टिप्पणियाँ