Music

BRACKING

Loading...

ANTICORRUPTION-NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से झोपडी में लगी आग : परिवार के तीन सदस्य झुलसे, हजारों का हुआ नुकसान

> aakaasheey bijalee girane se jhopadee mein lagee aag : parivaar ke teen sadasy jhulase, hajaaron ka hua nukasaan

 >शिवपुरी जिले करैरा थाना क्षेत्र के खैराघाट गांव में एक ग्रामीण की झोपड़ी पर सोमवार की देर शाम आकाशीय बिजली गिर गई। इससे झोपडी में आग लग गई। जिससे झोपडी में रखा सारा सामान जलकर ख़ाक हो गया। इस घटना में परिवार के तीन सदस्य आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसे हैं। जिन्हे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। 


खैराघाट गांव के रहने वाले वीर सिंह पुत्र रामचरण परिहार ने बताया कि गांव में फायरिंग रेंज के पास उसकी एक झोपड़ी बनी हुई है। जिसमें वह और उसका परिवार निवास करता है। सोमवार की शाम 7 बजे आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिर गई थी। जिससे झोपड़ी में आग लग गई थी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह और उसका बेटा व पत्नी झुलस गए थे। झोपड़ी में आग लगने से झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। झोपड़ी में कुछ पैसे भी रखे हुए थे वह भी जल गए। इससे उसे हजारों रुपए का नुकसान हुआ है बता दें कि आज पटवारी ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर वीर सिंह परिहार को हुए नुकसान का पंचनामा बनाया है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ