>Radha Krishna suddenly appeared
> achaanak prakat ho gae raadha krshn
>खनियांधाना में अचानक प्रकट हो गए राधा कृष्ण,यादव समाज सहित भक्तों की उमड़ी भीड
> शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना नगर मे आज रातो रात राधा कृष्ण की मूर्ति प्रकट हो गई। राधा कृष्ण की यह प्रतिमा लगभग 2 फीट ऊंची है। इस प्रतिमा की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों को लगी तो वह उनकी पूजा अर्चना करने में जुट गया। खबर लिखे जाने तक वहां यादव समाज के लोगों का हुजूम उमड रहा है।
जानकारी के अनुसार खनियाधाना नगर में शासकीय स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित नर्सरी की शासकीय भूमि पर रविवार-सोमवार की रात अज्ञात लोगों के दवारा राधा कृष्ण की प्रतिमा को एक चबूतरा बनाकर और उस पर टीनशेड लगाकर को स्थापित कर दिया।
सुबह जब लोगों ने देखा तो वहां अचानक से राधा कृष्ण प्रकट हो गए। यह बात जैसे ही लोगों के पता चली तो पिछोर का यादव समाज एकत्रित होने लगा,अब अचानक से प्रकट हुए राधा कृष्ण की पूजा शुरू हो चुकी है,इस स्थान पर यादव समाज अब मंदिर बनाने की बात कर रहा है।
इन प्रतिमाओं को रखने का रात की एक वीडियो भी वायरल हो रहा। कुछ लोग इस प्रतिमा को रख रहे है और एक सरकारी वाहन की लाइट मे यह काम चल रहा है।


0 टिप्पणियाँ