> इन ग्राम पंचायतों में आज लगेंगे आधार अपडेशन कैम्प
शिवपुरी, 27 अगस्त 2024/ नवीन आधार कार्ड बनवाने और आधार अपडेशन के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिले के आदर्श ग्रामों एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाएगें।
अब 27 अगस्त को आधार शिविर ब्लॉक पोहरी के ग्राम मढ़खेड़ा, बवलौन, गणेशखेड़ा, ब्लॉक खनियाधाना के ग्राम पातीचक्क, मुहारी, कालीपहाड़ी, मसूरी, इरावनी, झालोनी, ब्लॉक पिछोर के ग्राम बढेरा, खडोय, ढोला, पडोरा, ब्लॉक नरवर के ग्राम भीमपुर, गोपालिया, कालीपहाड़ी मढा, ब्लॉक कोलारस के ग्राम भढ़ौता, धर्मपुरा, ब्लॉक बदरवास के ग्राम टीलाकलां, समारीखुर्द, बरोद, लोकसेवा केन्द्र बदरवास, ब्लॉक करैरा के ग्राम राजगढ़, नराही, अमोला, उकायला, बडोरा, ब्लॉक शिवपुरी के ग्राम मुढ़खेड़ा, कांकर में आयोजित किए जाएगें।
0 टिप्पणियाँ