Villagers are risking their lives to cross swollen rivers and streams.
लापरवाही की तस्वीर ट्रैक्टर के ड्राइवर ने उफनते नाले से पार कराया ट्रैक्टर : उफान मारते नदी-नालों को पार करने में जान का जोखिम उठा रहे हैं ग्रामीण
शिवपुरी जिले में बारिश के मौसम में नदी नाले उफान पर हैं इसके बावजूद ग्रामीण अपनी जान का जोखिम उठाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। जबकि जिला प्रशासन द्वारा उफान मारते नदी नालों से दूर रहने अपील की गई हैं। इसके बावजूद लोग अपनी जान को जोखिम डालते हुए नदी नालों को पार करने में लगे हुए हैं। ऐसा एक मामला इंदार थाना क्षेत्र से सामने आया हैं। जहां एक ट्रैक्टर के ड्राइवर ने उफान मारते नाले में अपने ट्रैक्टर को उतार कर खुद की व ट्रैक्टर पर सवार ग्रामीणों की जान जोखिम में डाल दी। गनीमत रही कि ट्रैक्टर सुरक्षित नाले को पार कर निकल आया। इस दौरान अप्रिय घटना भी घट सकती थी।
जो वीडियों सामने आया है वह इंदार थाना क्षेत्र के देहरदा-ईसागढ़ मार्ग से एक किलोमीटर गिंदौरा गांव के रास्ते पर बनी पुलिया का बताया गया हैं। बताया गया हैं कि अच्छी बारिश के साथ ओडेरा गांव के पठार का पानी बहकर गिंदौरा गांव के रास्ते पर बनी पुलिया से होकर गुजरता हैं। ऐसे में पुलिया से पानी कई फ़ीट की उचाई पर बहता हैं। उक्त वीडियो इसी पुलिया से सामने आया हैं जहां एक ट्रैक्टर के ड्राइवर ने कुछ ग्रामीणों को बैठाकर ट्रैक्टर को नाले में कुदा दिया। गनीमत रही कि सभी ट्रैक्टर सवार सुरक्षित ट्रैक्टर पर सवार होकर नाले के इस पार निकल आये। बता दें कि इसी प्रकार हालही में कोलारस-भड़ौता मार्ग पर सिंध नदी को पार करते दो बाइक सहित तीन लोग बह गए थे। जिन्हे ग्रामीणों द्वारा जैसे तैसे बचाया जा सका था। ऐसी घटनाये सामने आने के बावजूद ग्रामीण अपनी जान के साथ खिलवाड़ करने से नहीं हिचक रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ