Music

BRACKING

Loading...

तीन माह से राशन ना मिलने से ग्रामीण परेशान

Villagers have not received ration since last three months

राशन ना मिलने से ग्रामीण परेशान 


जिले में  राशन को लेकर कई ग्रामों के व्यक्ति परेशान है , लगातार जिला मुख्यालय पर शिकायत करने आते है लेकीन खाद्वय विभाग मौन धारण बही आकर राशन की शिकायत को लेकर बपावली के ग्रामीणों ने कलेक्टर से राशन न मिलने की दर्ज कराई शिकायत : बोले - तीन माह से नहीं मिला राशन, कुछ पांच की जगह तीन किलो दिया जाता हैं अनाज 

शिवपुरी जिले के पिछोर जनपद की माचमौर ग्राम पंचायत के बपावली गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर से राशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि उन्हें राशन की दुकान के सेल्समैन के द्वारा पिछले तीन माह से राशन नहीं दिया गया। राशन मांगने पर सेल्समैन के द्वारा धमकी दी जा रहे हैं। राशन न मिलने से उन्हें मजदूरी के पैसों से राशन खरीदना पढ़ रहा हैं। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया हैं। इस के चलते सभी ग्रामीण राशन दिलाये जाने की मांग को लेकर कलेक्टर के पास आये हैं।  

बपावली गांव की रहने वाली रुकमा आदिवासी ने बताया शासकीय उचित मूल्य की दुकान के सैल्समैन देवेन्द्र सिंह तोमर द्वारा तीन माह से नहीं दिया हैं। जबकि सेल्समैन द्वारा घर घर जाकर अंगूठा लगवा लिए हैं। इसके बावजूद उन्हें राशन नहीं मिला हैं। रुपए आदिवासी ने बताया कि सेल्समैन द्वारा 5 किलो की खाद्यान्न पर्ची के एवज में दो या तीन किलो ही अनाज दिया जाता हैं। विरोध करने पर सैल्समैन द्वारा गाली गलौच कर अभद्र व्यवहार किया जाता है और कहा जा रहा है कि मैं अपने हिसाब से राशन वितरण करूंगा तुमको जहां शिकायत करना है कर लो मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता है। मैं उपर वेठे कर्मचारियों व अधिकारियों को रिश्वत देता हूँ। इसलिये हम चाहते है राशन की दुकान के सेल्समैन को हटाकर दूसरे सेल्समैन को नियुक्त किया जाए और उन्हें पिछला राशन दिलाया जाए। इसी शिकायत को लेकर आज सभी ग्रामीण कलेक्टर के पास पहुंचे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ