Shivpuri news
शिवपुरी - राजस्थान के देवरी में फूटा तालाब, शिवपुरी की ओर बढ़ रहा हैं तेजी से पानी, अलर्ट मोड़ पर आया शिवपुरी प्रशासन
शिवपुरी जिले की सीमा से सटे राजस्थान के वारां जिले के देवरी गांव कस्बे में बना तालाब फूट आज रविवार की सुबह फूट गया। जिससे देवरी सहित कई गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए। बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए एसडीआरएफ को बचाव कार्य में लगाया गया हैं। इसके साथ ही तालाब का पानी तेजी से शिवपुरी जिले की और भी बढ़ रहा है। जिससे शिवपुरी जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी नालों से दूर रहने की अपील की हैं।
जानकारी के मुताबिक़ आज सुबह राजस्थान के बारा जिले के देवरी का तालाब दरार आने से आज रविवार की सुबह फूट गया था। जिससे देवरी सहित आसपास के इलाकों में भाव जैसे हालात बने हैं। देवरी सहित की गावों में पानी भरने से हालात खराब हो गए हैं। बताया गया हैं कि तालाब का पानी शिवपुरी जिले की सीमा की और बढ़ रहा हैं। दरसअल राजस्थान का देवरी गांव शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के छर्च के डिगडॉली इंदुर्खी की सीमा से लगा हुआ हैं। तालाब का पानी इसी ओर बढ़ रहा हैं। इस क्षेत्र में कूनों नदी सहित अन्य नदी नाले हैं। जिनमे उबाल आने की संभवाना बनी हुई हैं। इसके चलते शिवपुरी प्रशासन अलर्ट मोड़ पर हैं।
शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि देवरी का तालाब फूट जाने के बाद जिले की सीमा में पानी घुसने के आसार हैं। इसके चलते पोहरी एसडीएम -तहसीलदार को नजर बनाये रखने के निर्देश दिए गए हैं। छर्च क्षेत्र सहित डिगडॉली इंदुर्खी और कूनों नदी के पास के गांव के ग्रामीणों को नदी से दूर रहने की एडवाइजरी जारी की गई हैं।

0 टिप्पणियाँ