आज शिवपुरी के मुक्तिधाम में उस समय हलचल मच गई जब एक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान महिला के परिजनों को लाश में प्राण लगने लगे तत्काल परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे परंतु वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिवपुरी -शव दाह के लिए लगाई गईं लकड़ियों की सैया पर जिंदा हुई महिला : मुक्तिधाम पर दिया गया सीपीआर, मेडिकल कॉलेज लाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोसित
शिवपुरी के मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार के लिए लाई गई एक महिला की शव दाह के लिए लगाई गईं लकड़ियों की सैया पर जिंदा हो गई। महिला के शरीर में हुई हरकत के बाद महिला को तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुनः महिला को एंबुलेंस के जरिए मुक्ति धाम ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया हैं।
टाइफाइड से ग्रसित थी महिला -
जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग के DEO ऑफिस में लिपिक के पद पर पदस्थ रविंद्र श्रीवास्तव की पत्नी अनिता श्रीवास्तव (56) को पिछले के कुछ दिनों से टाइफाइड हो गया था। बताया गया हैं गुरुवार की शाम महिला की तबियत बिगड़ गई थी। परिजन महिला को पहले एक निजी अस्पताल फिर बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां से महिला को मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया था। परिजन महिला को लेकर रात साढ़े दस बजे के लगभग मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों महिला को मृत घोसित कर दिया था।
अंतिम संस्कार से पहले शरीर में दिखी हलचल -
बता दें कि अनिता श्रीवास्तव के परिजन शव को उनके निवास शांति नगर ले कर रात 11 बजे पहुंच गए थे। इसके बाद रिश्तेदार जुटना शुरू हो गए थे। सुबह महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए मुक्ति धाम ले जाया गया था। हिन्दू रीती रिवाजों से दाह संस्कार की तैयारी की जाने लगी थी। इसके बाद शव को दाह के लिए लगाई गईं लकड़ियों की सैया पर लिटाया गया था। तभी महिला के शरीर में हलचल देखी गई थी। मौके पर मौजद लोगों की माने तो महिला के शरीर पर पसीना सहित शरीर में हलचल देखी गई थी।
मुक्ति धाम पर दिया गया सीपीआर -
महिला की साँसे चलने की अफवाह के बाद परिजन भी हरकत में आ गए थे। तत्काल एम्बुलेंस को बुलाया गया था। तब तक महिला की हथेलियों सहित पैरों के पंजों के रगड़ना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही सीपीआर भी दिया गया था। एम्बुलेंस के पहुंचते ही महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने जांच कर महिला को मृत घोसित कर दिया। बाद में परिजन शव लेकर पुनः मुक्तिधाम पहुंचे जहां महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
डॉक्टर बोले रात में ही घोसित कर दिया था मृत -
महिला की जांच करने बाले मेडिकल कॉलेज के ड्यूटी डॉक्टर उत्सव तिवारी ने बताया कि महिला को मृत अवस्था में मेडिकल कॉलेज लाया गया था। रात में 10 बजकर 41 मिनिट पर परिजन महिला को मृत अवस्था में ही लेकर पहुंचे थे। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष चौऋषि का इस मामले में कहना हैं कि गुरूवार की रात परिजन अनीता श्रीवास्तव को मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे सभी जांचों के उपरांत मृत पाया गया ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार अनीता को ब्राॅट डेड ही लाया गया था। रात के समय परिजनों को भी बताया गया था। अगले दिन जिस समय बेटा गोलू श्रीवास्तव मां की बॉडी को चिता से उठाकर मेडिकल कॉलेज लाए थे जहां ड्यूटी डॉक्टर ने महिला की ईसीजी कर वापस मृत घोषित किया गया है।
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ