Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : हाईवे से गौशालाओं में गोवंश को शिफ्ट करने का अभियान सक्रिय रहे ,पीएम जनमन अभियान के तहत चिन्हित आदर्श ग्राम में योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाया जाए- कलेक्टर


शिवपुरी > कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने मंगलवार को आयोजित बैठक में पीएम जनमन अभियान की समीक्षा की। पीएम जनमन  अभियान के तहत जिले में आठ आदर्श गांव चिन्हित किए गए हैं। जिसमें कोटा, हातोद, डबिया, चंदनपुर, कलोथरा,सकलपुर और कांकर गांव शामिल हैं। जिसमें कोटा, हातोद, डबिया, बूढ़दा और चंदनपुर ऐसे पांच गांव हैं, जिनमें पीएम जनमन आवास कॉलोनी विकसित की गई है।

 आदर्श गांव में पीएम जनमन योजना के तहत सभी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ सहरिया हितग्राहियों को मिलना चाहिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने पीएम आवास, आधार, आयुष्मान कार्ड,गांव में पानी, बिजली की व्यवस्था, सड़क मार्ग की पहुंच आदि की समीक्षा की। और आधार और आयुष्मान कार्ड के लिए कैंप लगाकर सभी के आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। अभी कोटा और हातोद में हर घर नल से जल पहुंचाया जा रहा है। डबिया में अभी कनेक्शन शेष है। इसके अलावा अन्य गांव में भी नल कनेक्शन, मैन लाइन से जोड़ने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन यंत्री को दिए हैं।


 > हाईवे से गौशालाओं में गोवंश को शिफ्ट करने का अभियान सक्रिय रहे

शिवपुरी, 27 अगस्त 2024/  शहर के प्रमुख मार्गो, हाईवे पर निराश्रित गोवंश के कारण कई बार बड़ी दुर्घटना होती हैं, जिसमें न केवल जान माल बल्कि पशुओं को भी हानि पहुंचती है। अभी अभियान चला कर हाईवे से गौशाला में गोवंश को शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है। यह अभियान सक्रिय रूप से जारी रहना चाहिए। कोटा झांसी हाईवे, कोलारस बदरवास गुना हाईवे पर निराश्रित गोवंश को नजदीकी गौशाला में पहुंचने के लिए जिन अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वह अपनी ड्यूटी पर तैनात रहें।

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने मंगलवार को आयोजित बैठक में समीक्षा करते हुए पशुपालन विभाग के अधिकारियों से यह जानकारी मांगी। पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ.तमोरी ने बताया कि जिले में 43 गौशालाएं हैं जिनमें अभी अभियान चलाकर हाईवे से नजदीकी गौशाला में प्रतिदिन सैकड़ों गोवंश को पहुंचाया जा रहा है।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन न्यायालयीन प्रकरण की समीक्षा के साथ ही आकांक्षी विकासखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ