Music

BRACKING

Loading...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज शिवपुरी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे



शिवपुरी, / पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 9 अगस्त को शिवपुरी आएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री श्री पटेल 9 अगस्त को रात्रि 7.30 बजे सीआरपीएफ कैंपस गेस्ट हाउस शिवपुरी आएगें। रात्रि विश्राम उपरांत 10 अगस्त को प्रातः 9 बजे जनपद पंचायत शिवपुरी ग्राम डबिया में प्रधानमंत्री जनम आवास योजनांतर्गत निर्मित नवीन कॉलोनी का निरीक्षण एवं आमजन से चर्चा करेंगे। प्रातः 10 बजे ग्राम हातौद, प्रातः 10.30 बजे ग्राम कोटा का निरीक्षण करेंगे। प्रातः 11 बजे सीआरपीएफ कैंपस गेस्ट हाउस शिवपुरी आएगें। इसके उपरांत विजयपुर जिला श्योपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ