![]() |
anticorruption-news |
मध्यप्रदेश बारिश के पानी से तरबदर दिखाई दे रहा हैं। शिवपुरी में भी शनिवार की रात से रुक रुक कर बारिश हो रही हैं। अच्छी बारिश के चलते नदी नाले उफान मार रहे हैं। शिवपुरी के झरने भी वेग के साथ बह रहे हैं। अच्छी बारिश के दौरान लापरवाही की तस्वीरें भी सामने आई हैं जहां जिले के इंदार थाना क्षेत्र में एक बस के ड्राइवर ने सवारियों से भरी बस को उफान मारती मौसमी नदी की पुलिया से होकर गुजार दिया।
गनीमत रही बस सुरक्षित नदी के पार लग गई। नहीं तो बड़ी घटना भी घट सकती थी।
मामला इंदार थाना क्षेत्र के इंदार गांव से हैं। जहां गुना से रन्नौद के कदवाया जा रही बस के ड्राइवर ने इंदार गांव में उफान मारती नदी से गुजार दिया। घटना आज सुबह साढ़े नौ बजे की हैं। बस में करीब 50 सवारी बैठी हुई थी। जिनकी जान को जोखिम में डाला गया था। बताया गया हैं क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश हो रही हैं। खतौरा-मागरौरा गांव का पानी इस मौसमी नदी के रूप में बहकर आगे सिंध नदी से मिलता हैं। आज यह मौसमी नदी क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश के चलते उफान नदी थी।
हालांकि को प्रशासन को इस खबर की जानकारी मिलते ही कार्यवाही कर दी है
मिली जानकारी के अनुसार जिला परिवहन अधिकारी रंजना कुशवाह ने बताया कि गुना से रन्नौद कदवाया जाने वाले रोड पर बस क्रमांक एमपी08P0459 के ड्राइवर द्वारा इंदार थाने के अंतर्गत आने वाले गांव बिजरौनी मार्ग पर आने वाले रपटे पर बस को उतार लिया गया। था बस सवारी से भरी थी। रपटे पर पानी होने के कारण कोई हादसा भी हो सकता था। बस क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय गुना में पंजीकृत है। इस मामले में जिला परिवहन अधिकारी शिवपुरी ने बस संचालक पर कार्रवाई करने और बस चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए गुना आरटीओ को पत्र भी लिखा है। इसके अलावा 3000 रुपए का चालान किया गया है और बस को थाने में रखा गया है।


0 टिप्पणियाँ