Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्या.नरवर के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

शिवपुरी, 28 अगस्त 2024/ म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी एम.बी.ओझा द्वारा प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्या.नरवर के संचालक मण्डल के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं अन्य संस्थानों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी के रूप में उप अंकेक्षक चमन सिंह को नियुक्त किया गया है।
जारी कार्यक्रम के तहत नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाने की तिथि 4 सितम्बर एवं नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन की तिथि 5 सितम्बर, नामांकन पत्रों की वापसी, चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन की तिथि 6 सितम्बर, विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान एवं मतगणना की तिथि 12 सितम्बर, रिक्त स्थानों एवं वृत्तिक संचालनों के सहयोजन की तिथि 13 सितम्बर, रिक्त स्थानों के नामांकन की तिथि 14 सितम्बर, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु सूचना जारी किए जाने की तिथि 14 सितम्बर तथा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की तिथि 17 सितम्बर निर्धारित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ