Shivpuri's daughter Shafaq Khan won the National KAI competition
शिवपुरी की बेटी शफाक खान ने नेशनल KAI प्रतियोगिता में जीता 1 गोल्ड तो एक सिल्वर मेडल
![]() |
Shafaq Khan |
शिवपुरी जिले की बेटी ने KAI नेशनल प्रतियोगिता में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता है. गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीतकर शफाक खान ने शिवपुरी का नाम रोशन किया है.
शफाक खान ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 से 18 अगस्त को हरियाणा के पंचकूला शहर में ताऊ देवीलाल स्टेडियम में KAI नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था. जिसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीता था. उनका चयन हुआ था. इसके बाद मैंने इस प्रतियोगिता में एक गोल्ड तो एक सिल्वर मेडल जीतकर शिवपुरी का नाम रोशन किया है. बता दें की शफाक खान के पिता एक गरीब घर से हैं और कपड़ों की दुकान पर काम करते हैं. शफाक खान ने इसका श्रेय अपने कोच समीर खान सहित परिवार जनों को दिया है.

0 टिप्पणियाँ