Fierce collision between 108 Janani ambulance and bus on Pohari-Sheopur road: Ambulance driver Shailendra Dhakad died
पोहरी-श्योपुर रोड पर 108 जननी एम्बुलेंस और बस की भीषण भिड़ंत : एम्बुलेंस ड्राइवर की मौके पर मौत, बस की सवारी सुरक्षित
शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के पोहरी-श्योपुर रोड पर रिचाई मोड़ पर एक बस और 108 जननी एम्बुलेंस की आमने सामने से भीषण भिड़ंत हो गई। इस घटना में एम्बुलेंस के ड्राइवर की मौत हुई हैं। वहीँ बस में सवार यात्री मामूली घायल हुईं हैं। पोहरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
बस में सवार सभी सुरक्षित बताई गई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पोहरी थाना पुलिस ने एम्बुलेंस में फसे ड्राइवर के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम पहुंचाया साथ बस की सवारियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया। पोहरी पुलिस ने दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी हैं।

0 टिप्पणियाँ