News > sadak par chalatee skool vain mein lagee aag
School van moving on the road caught fire, lives of school students narrowly escaped
शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र में स्कूली छात्र भीषण हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गए. दरअसल शनिवार को बच्चों को स्कूल ले जाते समय वैन में अचानक आग लग गई. जिसके कुछ मिनट बाद ही आग ने पूरी वैन को अपने कब्जे में ले लिया.आग को बढ़ता देखकर बच्चों ने शोर मचाना शुरु किया तो आसपास खेतों पर मौजूद ग्रामीणों और ड्राइवर ने वैन में से स्कूली बच्चों को बाहर निकाला।
यह मामला शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के छर्च थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव का है.जहां शनिवार को स्कूली बच्चों को लेने गई एक प्राइवेट स्कूल की वैन में अचानक आग लग गई.आग लगते ही वैन धू-धू कर जलने लगी.जिसके बाद आग की लपटों ने वैन को पूरी तरह से चपेट में ले लिया. वैन ड्राइवर और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को वैन से सुरक्षित निकाला गया.वैन में आग लगने का कारण वायरिंग में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.वैन में आग लगने की सूचना मिलने के बाद पोहरी नगर परिषद की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.
शिवनाथ सिंह सिकरवार थाना प्रभारी छर्च
छर्च थाना क्षेत्र के चांदपुर रोड की पुलिया के पास एचबी पब्लिक स्कूल चांदपुर की वैन में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी.इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.आग लगने का कारण वायरिंग में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

0 टिप्पणियाँ