दो माह से राशन ना मिलने पर ग्रामीणों द्वारा SDM कार्यालय पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई
शिवपुरी जिले के बदरवास ब्लॉक की सालों पंचायत के ग्रामीणों ने आज कोलारस एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पिछले दो माह से राशन नहीं दिया गया है इसके साथ ही सेल्समैन के द्वारा धमकी भी दी जा रही है।
कदम सिंह भिलाला ने बताया की सेल्समेन हरवीर कलावत के द्वारा व्हाट्सएप मैसेंजर पर गाली गलौज भी की गई थी इसकी शिकायत बदरवास थाने में दर्ज कराई थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई इसके बाद सभी ग्रामीण बदरवास तहसीलदार सहित कलेक्टर को भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन सेल्समैन के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है।
शिकायत लेकर पहुंचे सांचौर पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि सभी ग्राम वासियों ने ग्राम सभा आयोजित कर सेल्समैन को हटाने का निर्णय लिया है इसी के संदर्भ में आज कॉलेज एसडीम को ज्ञापन सौंप कर ग्राम पंचायत सालों के राशन की दुकान के सेल्समैन हरवीर कलावत को हटाए जाने की मांग की गई है।
0 टिप्पणियाँ