Music

BRACKING

Loading...

Anticorruptionnews : प्रशासन की 6 टीमों ने किया शहर का भ्रमण : कन्या विद्यालय से 50 मीटर की दुरी पर संचालित मिली शराब की दुकान, धूम्रपान का सामान बेचने वालों पर भी हुई कार्यवाही

 News>6 teams of the administration visited the city: Liquor shop was found operating at a distance of 50 meters from the girls' school, action was also taken against those selling smoking items.

शिवपुरी में आज प्रशानिक अमले की कई टीमों ने शहर के स्कूली क्षेत्र के 100 मीटर की परिधि में जारी शासन के निर्देशों के संबंध में दुकानों की जांच की, साथ ही तम्बाखू, बीड़ी सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही की, और उनके सामान को जप्त भी किया। इसके अतिरक्त शासन के निर्देश अनुसार मेडिकल स्टोर और शराब की दुकानों के सीसीटीवी जांचे गए। खामी पाए जाने पर उन्हें भी नोटिस जारी किये। वहीँ टीम को एक शराब की दुकान स्कूल से महज 50 मीटर की दूरी पर संचालित मिली। इस पर टीम ने शराब की दुकान को हटाने की कार्यवाही प्रस्तावित की हैं। 

बता दें कि आज कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में शहर में पड़ताल के लिए 6 टीमें बनाई गई थी। जिनमे देवेन्द्र सुन्दरयाल जिला कार्यक्रम अधिकारी, समर सिंह राठौर जिला शिक्षा अधिकारी, कैलाश चन्द्र मालवीय नायब तहसीलदार, शिप्रा उपाध्याय नायब तहसीदार, दफेदार सिंह डीपीसी, विवेक श्रीवास्तव प्रिंसीपल उत्कृष्ट विद्यालय के साथ राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी भी शामिल थे। 6 टीमों ने शहर के अलग अलग क्षेत्रों में जाकर स्कूल मीटर की परधि में संचालित दुकाने, शराब सहित मेडिकल स्टोरों की जांच की थी। 

जांच पड़ताल के दौरा शिक्षण संस्थानों के पास तम्बाकू, बीडी, गुटखा इत्यादि बेचने वाले 22 दुकानदारों 3100 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई साथ ही टीम के द्वारा 50 हजार रूपये की कीमत का गुटखा, बीडी, सिगरेट जप्त किया गया। इसी क्रम में गुरूद्वारा चौराहे के पास शराब की दुकान में सीसीटीवी कैमेरे लगे थे, लेकिन मोनिटर रिषीश्वर कालोनी स्थित आफीस में होना बताया गया, वहीँ लक्ष्मी निवास के सामने शराब की दुकान में सीसीटीवी कैमरे में फुटेज नहीं दिखाई दिए थे। इस पर शराब ठेकेदार को नोटिस जारी किया हैं। 

बता दें कि पुरानी शिवपुरी के सुभाषचौक पर स्थित शासकीय कन्या विद्यालय के पास एक शराब की दुकान महज 50 मीटर की दूरी पर संचालित की जा रहे थी। प्रशासन की टीम ने शराब की दुकान को हटाना प्रस्तावित किया हैं। इधर अन्य टीम के द्वारा मेडिकल स्टोरों की जांच भी की गई। जहां टीम को बजरंग मेडीकल स्टोर पर कैमरा लगा मिला लेकिन मॉनिटर चालू नहीं था, सुरेश मेडीकल स्टोर मिर्ची मार्केट कैमरे चालू नहीं मिले, जनता मेडीकल में कैमरे ही नहीं लगे, बालाजी मेडीको में कैमरा खराब एवं बंद पाया गया, मपूर मेडीकल एवं सर्जिकल स्टोर मेडीकल पर कैमरे नहीं लगे होने से इन सभी मेडीकल स्टोर्स के संचालकों के विरूद्ध नोटिस जारी किया गया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ