Music

BRACKING

Loading...

Become financially self-reliant by establishing self-employment through Khadi Village Industries,खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित

 Become financially self-reliant by establishing self-employment through Khadi Village Industries


 खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनें

 

 shivpuri, 02 सितम्बर 2024/ म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला पंचायत शिवपुरी द्वारा वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) अन्तर्गत शिवपुरी जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदकों से उद्योग अथवा सेवा क्षेत्र के लिए बैंकों में माध्यम से विनिमार्ण क्षेत्र के लिए 50 लाख रूपए तक एवं सेवा क्षेत्र के लिए 20 लाख रूपए तक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। 

खादी तथा ग्रामोद्योग जिला पंचायत के प्रभारी प्रबंधक ने बताया कि अगरवत्ती निर्माण एवं मधुमक्खी पालन के आवेदनों को प्राथमिकता दी जायेगी। योजना के अंतर्गत आवेदक जिनकी आयु 18 वर्ष के अधिक है, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवासी, जाति प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, इकाई स्थल का जनसंख्या प्रमाण पत्र, 8 वीं उर्तीण की मार्कशीट, आधारकार्ड, फोटो, उद्योग से संबंधी प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत कर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। योजना के प्रावधान अनुसार आवेदक को 15% से 35 % (अधिकतम अनुदान राशि रूपये 17.50 लाख) तक मार्जिन मनी (अनुदान) की पात्रता होगी।

योजना का लाभ प्राप्त किये जाने हेतु, https://www.kviconline.gov.in/pmegpeportal/jsp/pmegponline.jsp  /पोर्टल आवेदन प्रस्तुत किये जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रभारी प्रबंधक मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला पंचायत कार्यालय, पोहरी रोड़ शिवपुरी में कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ