Music

BRACKING

Loading...

best farmer>सर्वाेत्तम किसान और कृषक समूह पुरस्कार के लिए लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितम्बर

> सर्वाेत्तम कृषक और कृषक समूह के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितम्बर

Let us know how many awards will be given to which farmer in the best farmer and farmer group.

 सर्वाेत्तम कृषक और कृषक समूह मे किस किसान को कितने पुरस्कार किया जायेगा आईऐ जांनते है 

  shivpuri news, 5 सितम्बर 2024/ कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) अंतर्गत मूल्यांकन वर्ष 2023-24 हेतु सर्वाेत्तम कृषक समूह, सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। पात्र कृषक निर्धारित प्रारूप में इसकी प्रविष्टियां पूर्ण कर सभी आवश्यक दस्तावेज सहित आवेदन विकासखण्ड स्तर पर संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के कार्यालय में 25 सितम्बर तक प्रस्तुत कर सकते है।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास के परियोजना संचालक (आत्मा) ने बताया कि जिला स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार की राशि 25 हजार, विकासखण्ड स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार राशि 10 हजार रुपए, जिला स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक समूह पुरस्कार राशि 20 हजार रुपए दी जाएगी। जिले के ऐसे उन्नतशील कृषक जिनके द्वारा वैज्ञानिक तरीके से नवीन कृषि तकनीक अपनाकर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा कृषि अभियांत्रिकी में सर्वाेत्तम उत्पादन प्राप्त किया जा रहा है। वे कृषक इस पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। आवेदन पत्र का प्रारूप विकासखण्ड स्तर पर संबंधित कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते है। ध्यान रहे ऐसे कृषक अथवा समूह जिनका गत वर्षों में चयन हुआ है, आगामी 10 वर्षों तक उनको पुरस्कार हेतु शामिल नहीं किया जा सकेगा। जिससे अन्य कृषकों/कृषक समूहों को तकनीकी अंगीकरण हेतु प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ