EX MLA demands SP to register case against blackmailers: Audio related to making MLA's son a victim of honeytrap went viral
पूर्व विधायक ने एसपी से की ब्लैकमेलरों पर मामला दर्ज करने की मांग : विधायक पुत्र को हनीट्रैप का शिकार बनाने से जुड़ा ऑडियों हुआ था वायरल
![]() |
| News |
शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा में युवतियों और महिलाओं को मोहरा बनाकर लोगों से पैसे ऐंठने वालों का गैंग सक्रीय हैं। इस रैकिट की जद में पूर्व विधायक का बेटा भी आ गया हैं। विधायक के बेटे को हनीट्रैप का शिकार बनाने से जुड़ा एक आडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया हैं। आज करैरा के कांग्रेसी पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव ने एसपी से मिलकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज की मांग की हैं। उनके साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान भी साथ थे।
बता दें कि यह गैंग लड़कियों और महिलाओं के जरिये लोगों से पहले फोन पर बात कराने के बाद उन्हें फोटो, वीडियो और ऑडियो का भय दिखाकर ब्लेकमेल करता हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में मगरौनी चौकी क्षेत्र से सामने आया था। जहां एक व्यापारी द्वारा पैसा न दिए जाने पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा लिया था। मामला दर्ज होने के बाद व्यापारी जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया था। पीड़ित व्यापारी के भाई ने अपने भाई को हनीट्रैप का शिकार होना बताया था। बताया गया हैं कि करैरा क्षेत्र में यह गैंग कई लोगों से लाखों रूपये ऐंठ चुकी हैं।
ये ऑडियो हुई थी वायरल -
पूर्व विधायक के बेटे पुष्पेंद्र जाटव को फ़साने के लिए राधेलाल नाम का व्यक्ति एक महिला से फोन पर बात कर रहा हैं। दोनों के बीच हुई वार्तालाप का ऑडियों भी वायरल हुआ था। ऑडियों में राधेलाल रीना नाम की महिला से कह रहा हैं।
रीना, विधायक प्रागीलाल के लड़के को सिस्टम में ले ले, पचास लाख एक बार में ही दचक लेंगे, कहां छोटे-मोटे काम करते फिरेगी एक बार में ही पचास लाख कमा के बढ़िया मकान, दुकान बना कर चौंड़े में खड़े हो जाएंगे और मौका लगा तो एकाध मकान भी छुड़ा लेंगे।
ऑडियों में राधेलाल महिला को लालच देते हुए यह भी कहता है कि मैं तुझे मगरौनी में एक सेठ के मौड़ा से भी मिलवा दूंगा। वहां से भी अच्छी खासी व्यवस्था हाे जाया करेगी। इतना ही नहीं राधेलाल नामक कथित व्यक्ति महिला को यहां तक कहता है कि मैं तुझे नरवर में अपने एक टीआई हैं, उनसे भी मिलवा दूंगा। वह तेरा खर्चा पानी चलवा दिया करेंगे। इसके साथ ही वह महिला को इस बात की भी हिदायत दे रहा है कि अधिकारियो को तू सिर्फ अपना एक ही बच्चा बताया कर, बांकी तो मैं उन्हें सब समझा दिया करूंगा।
पूर्व विधायक बोले जल्द होनी चाहिए कार्यवाही -
आज एसपी अमन सिंह राठौड़ से मिलने के बाद पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव ने कहा कि क्षेत्र में कई लोग इस गैंग का शिकार हो चुके हैं। लोग घटना होने के बाद सामने नहीं आते हैं। ऐसे में एसपी से मिलकर इस गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने की मांग की गई हैं। एसपी ने भी आज एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया हैं।

0 टिप्पणियाँ