Music

BRACKING

Loading...

MP : मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता श्री पूनम चंद के निधन पर मंत्री श्री काश्यप ने शोक व्यक्त किया


अंतिम संस्कार में सम्मलित होकर अर्पित किए श्रद्धा सुमन



 सूक्ष्म, लघु एवम मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता श्री पूनम चंद यादव के निधन पर गहन शोक संवेदना व्यक्त की है। उज्जैन पंहुचकर उन्होंने स्वर्गीय यादव की पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

श्री काश्यप ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय यादव का कृतित्व और व्यक्तित्व अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय यादव का जीवन संघर्ष और समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिता का जाना अपूरणीय क्षति है। उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस गहन दुख में ईश्वर से शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भगवान से स्वर्गीय यादव को श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ