News >Angered by being ticketed for Rs 20, a video of him kicking down the wall of Narwar Fort went viral.
शिवपुरी जिले के नरवर के ऐतिहासिक किले के भीतर कुछ युवकों द्वारा दीवार गिराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो कुछ युवा अपने पैरों से दीवार गिराते हुए देखे जा सकते हैं।
20 रुपए के टिकिट से भड़के थे युवक -
जानकारी में मुताबिक नरवर किले के भीतर आठ कुआ नौ बावड़ी क्षेत्र है। यहीं इस वीडियो को बनाया गया है। इस वीडियो एक युवक दीवार को लातें मारमार कर गिरा देता हैं। युवक इतने पर ही नहीं रुकता वह कुछ देर बाद शेष बचे दीवार की हिस्से को भी लात मारकर गिरा देता है।
बता दें कि किला घूमने पहुंचे युवक 20 रुपए के टिकिट लिए जाने से खफा थे। वीडियो में युवक पैसा वसूलने की बात से कहते हुए नजर आ रहे हैं। युवकों द्वारा बनाए गए वीडियो को एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म vishal vishal की आईडी से दो दिन पहले डाला गया था।
बता दें कि 10वीं शताब्दी में कछवाहा राजपूतों द्वारा निर्मित नरवर किले ने विभिन्न राजवंशों के उत्थान और पतन को देखा है। कछवाहा, परिहार और तोमर राजपूतों द्वारा क्रमिक रूप से कब्जा किए जाने के बाद, यह अंततः 16वीं शताब्दी में मुगल शासन के अधीन आ गया और 19वीं शताब्दी में मराठा प्रमुख सिंधिया द्वारा इस पर कब्ज़ा कर लिया गया।

0 टिप्पणियाँ