News >रात दो बजे पुलिया में मिली लाश की हुई पहचान :उपचार के मेडिकल कॉलेज में कराया गया था भर्ती, हो गया था लापता
Body found in culvert at 2 o'clock in the night identified
शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के गुना वायपास के पास पुलिया में डली एक युवक की लाश पुलिस ने रविवार की रात 2 बजे बरामद की हैं। शव मिलने के बाद पुलिस ने मोर्चरी में शव को रखवा कर मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आज सोमवार की दोपहर मृतक की पहचान पुलिस ने कर ली हैं। मृतक चार रोज पूर्व मेडिकल कॉलेज से लापता हो गया था।
जानकारी के मुताबिक़ सिरसौद थाना क्षेत्र के कपराना के रहने वाले 28 वर्षीय लवकुश शाक्य को बिमारी के चलते 27 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक़ लवकुश शाक्य के दिमाग पर बुखार चढ़ गया था। वह अनर्गल बातें करने लगा था। 30 अगस्त की रात 9 बजे जब लवकुश शाक्य मां को नींद आ गई थी। तभी लवकुश शाक्य मेडिकल कॉलेज से निकल गया था। इसके बाद परिजन लवकुश शाक्य को ढूंढ़ने में लगे हुए थे। लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका था। लवकुश की गुमसुदगी की शिकायत परिजनों ने कोतवाली में भी की थी। लेकिन लवकुश शाक्य का शव रविवार की रात सांची डेयरी के प्लांट के पास पुलिया के नीचे शव को देखा गया था। सूचना के बाद देहात थाना पुलिस ने रात 2 बजे शव को अपने कब्ज़े में लेकर शव मोर्चरी में पंहुचा दिया था। देहात थाना प्रभारी जीतेन्द्र मावई ने बताया कि मृतक की पहले पहचान नहीं हो सकी थी। लेकिन पड़ताल में मृतक की पहचान कर ली गई हैं। 30 अगस्त से लापता लवकुश शाक्य इतने दिनों तक कहां भटकता रहा और उसकी मौत किन कारणों से हुई पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

0 टिप्पणियाँ