News > Suspicious death of Rajasthan youth at Khaniyadhana crossing
खनियाधाना क्रेसर पर हुई राजस्थान के युवक की संदिग्ध मौत खाना खाने के बाद बिगड़ गई थी तबियत, जिला अस्पताल में तोड़ा दम
शिवपुरी जिले खनियाधाना थाना क्षेत्र के पनियारा क्रेसर पर राजस्थान के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। बताया गया हैं कि युवक को पहले खनियाधाना फिर बाद में जिला अस्पताल लाया गया था। जहां आज सुबह साढ़े 5 बजे युवक ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक़ राजस्थान धौलपुर का रहने वाला दारा सिंह (40) खनियाधाना थाना क्षेत्र के पनियारा क्रेसर पर खाना बनाने का काम करता था। शुक्रवार की रात दारा सिंह ने सभी को खाना बनाया था। बाद में खाना खाने के बाद दारासिंह की तबियत बिगड़ गई थी।
दारा सिंह को इलाज के लिए क्रेसर के कर्मचारियों ने खनियाधाना के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया था। लेकिन सुबह साढ़े पांच बजे दारा सिंह ने दम तोड़ दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने युवक की मौत को संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया हैं।
0 टिप्पणियाँ