Music

BRACKING

Loading...

reel,news : रील बनाने पर युवती ने मांगी माफी

> The girl apologized for making the reel 

> Sikh community expressed displeasure

> गुरुद्वारा में रील बनाने पर युवती ने मांगी माफी:सिख समाज ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की बात कही थी

NEWS > शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे के गुरुद्वारे में एक युवती ने रील बनाकर इंस्टाग्राम आईडी पर डाल दी। वायरल होने के बाद युवती को अब गुरुद्वारे में जाकर माफी मांगनी पड़ी हैं। गौरतलब है कि गुरुद्वारा में रील वीडियो बनाने पर रोक था। इसके बावजूद युवती ने फेमस होने के चक्कर में गुरुद्वारे में जाकर रील बनाकर इंस्टाग्राम आईडी पर डाल दिया था।

जानकारी के मुताबिक, करैरा कस्बे की रहने वाली एक अन्य समाज की युवती कुछ दिन पहले करैरा के गुरुद्वारा घूमने गई हुई थी। इस दौरान उसने गुरुद्वारा परिषद पर ठुमके लगाते हुए एक गाने पर वीडियो बनवा लिया था। इस वीडियो को युवती ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट कर दिया था। हालांकि, युवती की रील वायरल होकर सिख समाज के लोगों तक पहुंची थी। इससे सिख समाज ने नाराजगी जाहिर की थी।

सिख समाज के रोष के बाद कार्रवाई की बात सामने आई थी। हालांकि, युवती ने गुरुद्वारा पहुंचकर अपनी गलती को स्वीकार कर लिया। गुरुद्वारे के प्रबंधकों ने कहा- गुरुद्वारे में रील्स वीडियो और फोटोग्राफी पर रोक है। हालांकि, युवती ने अज्ञानता में ऐसा किया। उन्होंने कहा- युवती ने अपनी गलती को स्वीकार किया और माफी मांगी। इस वजह से हमने उसे माफ कर दिया है।

सिख समाज करैरा कमेटी ने कहा- यह एक सराहनीय कदम है। युवती ने अपनी गलती को स्वीकार किया और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि हमें अपनी गलतियों को स्वीकार करना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए और दूसरों को भी माफ करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ