Bloody conflict ~between two sides, cross case
दो पक्षों में खूनी संघर्ष, क्रॉस केस दर्ज : एक पक्ष का आरोप तिहाड़ जेल से छूटकर आया मांग रहा था रंगदारी के पैसे
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के इमामबाड़ा के रहने बाले एक ही समाज के दो पक्षों के खूनी संघर्ष हो गया। झगडे की शुरुवार पैसों को लेकर हुई थी। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर रंगदारी के पैसे मांगने और न देने पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया हैं।
तिहाड़ जेल से छूटकर आने के बाद रंगदारी के आरोप -
इमामबाड़ा के रहने वाले जुबेर खान का आरोप हैं हसीन उर्फ़ गुड्डा सूटर का भाई जुबेर उर्फ़ बब्बू खान हाल ही तिहाड़ जेल से छूटकर आया हैं। इसके बाद गुड्डा सूटर और जुबेर उर्फ़ बब्बू खान, सोनू खान व उनके पिता हफीस खान ने उसके छोटे भाई आशिब अहमद से घर के बाहर रंगदारी के एक लाख रूपये मांगे थे। जब पैसा देने से मना किया। तो सभी ने मिलकर आशिब अहमद को पीटना शुरू कर दिया था। जब भाई को बचाने का प्रयास किया। तो सभी ने तलवार लाठी डण्डों से पीटना शुरू कर दिया। इस बीच मेरे एक अन्य भाई जुनेद ने भी आकर बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी गई। जानकारी के मुताबिक़ दोनों पक्षों में पैसों को लेकर विवाद हुआ था। देहात थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के चार चार लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
0 टिप्पणियाँ