Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri : शिवपुरी में बारिश ने मचाया हाहाकार

 शिवपुरी में बारिश ने मचाया हाहाकार : शहर के कई हिस्सों के साथ जलमग्न हुए गांव, कई ग्रामीणों को हुआ नुकसान 

शिवपुरी में लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण अंचल में ग्रामीणों की समस्या बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। जिले के कई गावों में जलभराव की स्थिति बन गई हैं। वहीँ भारी बारिश के कई ग्रामीणों के घरों को नुकसान पंहुचा हैं। हालांकि प्रशासनिक अमला और रेस्क्यू टीम लगातार क्षेत्र में मदद कार्य में जुटी हुई हैं। 

News>सुनारी गांव में भरा पानी -

नरवर तहसील के सुनारी गांव से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। उक्त तस्वीरों में गांव जलमग्न दिखाई दे रहा हैं। बताया गया हैं गांव का तालाब भी ओवरफ्लो हैं साथ क्षेत्र में सबसे ज्यादा धान की फसल होती हैं। इसके चलते बारिश का पानी न ही खेतों में भर रहा हैं और न ही तालाब में पहुंच पा रहा हैं। इसके चलते बारिश के पानी ने अपना रुख बदल लिया हैं। ग्रामीणों की माने तो बारिश का पानी गांव में भर चुका हैं। जिससे कच्चे पक्के मकान छतिग्रस्त हुए हैं साथ घरों में पानी भरने से खाने-पीने सहित ग्रहस्ती का सामान भी ख़राब हुआ हैं। बता दें आज करैरा एसडीएम अजय शर्मा भी सुनारी गांव पहुंचे थे। यहां उनके द्वारा गांव के हालातों का जायजा लिया। उनका कहना हैं कि गांव में ज्यादा जल भराव की स्थिति नहीं बनी हैं। तालाब के बेस्टवीयर से पानी निकलवाया जा रहा हैं।   

News >अमोला के राजगढ़ में मकान धरासाई -

शिवपुरी जिले के अमोला थाना के राजगढ़ गांव में भारी बारिश के चलते के कमला परिहार पुत्र मेहरवान परिहार का मकान धरासाई हो गया। मेहरवान सिंह के मुताबिक़ लगातार हो रही बारिश के चलते वर्षों पुराने घर की दीवार में पानी बैठने के चलते उसके मकान की दीवारे धरस गई 


 इससे उसे करीब एक लाख का नुकसान हुआ हैं। वहीँ इसी गांव के रहने वाले राजेंद्र विश्वकर्मा के घर के चौखट का बाहरी हिंसा गिर गया। इससे उसे करीब ३० हजार रूपये का नुकसान हुआ हैं। गनीमत रही की दोनों ही घटनाओं के घटने के वक्त कोई भी व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया। इधर शिवपुरी तहसील के पिपरसमा पंचायत के छिरोंठा में कमल सिंह बघेल के कच्चे मकान की पाटौर गिर गई। जिससे उसे हजारों रूपये का नुकसान हुआ हैं।    

News >शहर की मनियर बस्ती हुई जलमग्न -

शिवपुरी शहर के मनियर क्षेत्र में तालाब के पास रहने रहने वाले लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया हैं। सड़के नदी में तब्दील हो चुकी हैं। बताया गया हैं कि कालोनाइजर ने कालोनी काटते वक्त जल निकासी की व्यस्था नहीं की थी।


 उस वक्त लोगों ने भी सस्ते के फेर में प्लाट खरीदकर अपने मकान बनवा लिए थे। ऐसे में शिवपुरी में जब भी तेज बारिश होती हैं। तब यहां बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं।

पुलिया में डले पाइप में फ़सी भैंस, हुई मौत -

शिवपुरी जिले के अमोलपठा चौकी क्षेत्र के थरखेड़ा गांव में एक भैंस की मौत नाले में डले पाइप में फसकर हो गई। ग्रामीण चन्दन बघेल ने बताया कि उसकी भैंस जंगल में चरने के लिए गई थी। इसी दौरान लांबा बरी के नाले में डले पाइप में फसकर उसकी भैंस की मौत हो गई। चन्दन ने बताय एक माह पहले ही वह 1 लाख 20 हजार रूपये खर्च करके भैंस लाया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ