Music

BRACKING

Loading...

MP News : ट्रक में जिंदा जले क्लीनर और ड्राइवर

Shivpuri News> ट्रक में जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

 हरियाणा जा रहा था ट्रक अचानक से टायर फटने से हुआ हादसा 

ट्रक ड्राइवर और क्लीनर पलटने के कारण केविन में फंस गए थे इसी लिए बहार नहीं निकल सके 


शिवपुरी में खूबत घाटी पर एक ट्रक में आग लग गई. ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकलने का समय तक नहीं मिला। वे दोनों जिंदा जल गए।


ट्रक में प्याज लेकर कर्नाटक के बीजापुर से हरियाणा के फरीदाबाद जा रहा था। घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है। टायर फट जाने से ट्रक पलट गया था। ड्राइवर रिजवान अंसारी उम्र 32 साल और क्लीनर मोनू बड़क उम्र 32 साल केबिन में फंस गए। दोनों घायल हो गए थे। वे बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी आग भभक गई। मौके पर पहुंची दो फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। दोनों के शव बुरी तरह जल गए।

शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौड़ ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रक राजस्थान के मांगेराम का था। रिजवान हरियाणा के मेवात और मोनू बड़क छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। पुलिस ने दोनों के शव मॉर्चूरी में रखवा दिए हैं और परिजनों को सूचना कर दी हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ