साढ़े 6 लाख की 34 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान के सिमलिया से स्मैक की खेप खपाने शिवपुरी पंहुचा था
शिवपुरी की देहात थाना पुलिस ने साढ़े 6 लाख रुपये के कीमत की 34 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी राजस्थान के सिमलिया से स्मैक के खेप को बेचने शिवपुरी आया हुआ था। पुलिस ने आरोपी से स्मैक जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हैं।
देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने बताया कि सूचना के बाद से झांसी रोड़ नोन कोलू की पुलिया के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा था। तलाशी के दौरान उसके पास 34 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। आरोपी ने अपना नाम धीरज नायक पुत्र बलवंत नायक (32) बताया था। पकड़ा गया आरोपी राजस्थान के सिमलिया का रहने वाला हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से साढ़े 6 लाख की 34 ग्राम स्मैक बरामद कर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हैं। पुलिस आरोपी से स्मैक के सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही हैं।

0 टिप्पणियाँ