प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, पति ने खाया जहर तो पत्नी ने लगाई फांसी
- तीन माह पहले आज ही के दिन किया था प्रेम विवाह
- पत्नी ने मेहंदी से पति के हाथ पर अपना और अपने हाथ पर लिखा पति का नाम, मांग भरकर लगा ली फांसी
शिवपुरी में शादी के तीन माह बाद एक प्रेमी जोड़े ने सुसाइड कर लिया। तीन माह पहले आज ही की तारीख को दोनों ने लव मैरिज की थी। जहां पति ने जहर खाकर तो पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आज सुबह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खनियाधाना पुलिस ने दरवाजा तोड कर पत्नी-पत्नी के शवों को कमरे से बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
पबजी पर हुई थी मुलाक़ात -
खनियाधाना थाना क्षेत्र चमरौआ गांव का रहने वाला विनोद अहिरवार (23) कुछ साल पहले पढ़ाई करने दिल्ली गया था। विनोद पब्जी गेम खेलने का शौकीन था। पबजी गेम खेलने के दौरान उसकी मुलाक़ात ऑनलाइन पबजी खेलने बाली अंजली कुशवाह (21) से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच पाबजी की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई थी। बता दें कि दोनों ने परिवार वालों को अपने प्यार के बारे में बताते शादी की बात की थी। दोनों परिवारों ने पहले शादी पर रजामंद नहीं हुए थे। बाद में शादी के लिए दोनों के परिवार राजी हो गए थे। इसके बाद विनोद ने अंजली से शादी कर ली थी।
11 जुलाई को हुई थी शादी, 11 अक्टूबर को लगाया मौत को गले -
11 जुलाई को विनोद ने अंजली ने शादी की थी और आज शुक्रवार की सुबह जब विनोद और अंजली का शव उनके कमरे में मिला। कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची थी। यहां विनोद का शव जमीन पर पड़ा था और अंजली का शव फंखे पर लगाए गए फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मोके पर पुलिस को फूटा हुआ मोबाइल मिला हैं। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि रात में दोनों के बीच झगड़ा हुआ बाद में दोनों ने सुसाइड कर लिया।
पति के हाथ पर अपना और अपने हाथ पर पति का नाम लिख, मांग भरी फिर लगाई फांसी -
बताया जा रहा है कि पहले विनोद ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद अंजली ने पहले अपनी मांग में सिंदूर भरा फिर मेहंदी से अपने पति के हाथ पर अपना नाम लिखा वहीँ अंजली ने अपने हाथ पर अपने पति विनोद का नाम लिखा है। इसके बाद अंजली ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस आज सुबह दोनों के हाथों पर एक दूसरे का नाम मेहंदी से लिखा हुआ मिला हैं साथ ही पुलिस को अंजली के पास सिंदूर की डिब्बी मिली हैं। फांसी लगाने से पहले अंजली ने अपनी मांग सिंदूर से भरी थी।
खनियाधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना हैं कि पति पत्नी ने सुसाइड किया हैं। कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।
0 टिप्पणियाँ