Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : गरवा डांडिया के कार्यक्रम में बजाया गया अश्लील गाना, वीडियो हुआ वायरल

- विश्व हिन्दू परिषद ने कोतवाली में सौंपा ज्ञापन, एफआईआर की मांग 


शिवपुरी शहर के कमला हेरिटेज होटल में शुक्रवार रात की आयोजित गरवा डांडिया के आयोजन में अमर्यादित गाने पर डांस का वीडियों वायरल हुआ था। धार्मिक कार्यक्रम गरवा डांडिया के आयोजन बजाये गए अमर्यादित गाने के विरोध में आज विश्व हिन्दू परिषद ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराकर आयोजक, डीजे संचालक और गायिका पर मामला दर्ज कराने की मांग की है। 

 "आज की रात मजा हुश्न का आँखों से लीजिये" फ़िल्मी गाने पर कराया डांडिया -


जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार की रात शहर के कमला हेरिटेज होटल में गरवा डांडिया के नाम पर डी.जे. नाईट का आयोजन रखा गया था। यह आयोजन महाराजा डी.जे. इवेन्ट द्वारा कराया गया था। इसमें महिला गायिका भी बुलाई गई थी। इस आयोजन में कई महिलाये और पुरुष हाथों में डांडिया लेकर गरवा डांडिया के समारोह शामिल हुए थे। इसी दौरान "आज की रात मजा हुश्न का आँखों से लीजिये" फ़िल्मी गाने पर डांडिया कराया गया था। इसका वीडियों किसी अज्ञात के द्वारा बना कर वायरल कर दिया गया था।   

एफआईआर दर्ज करने की मांग, सभी गरवा पांडालों की भी हो जांच -

वीडियो सामने आने के बाद आज विश्व हिन्दू परिषद ने कोतवाली में पहुंचकर कमला हेरिटेज होटल में आयोजित गरवा डांडिया के कार्यक्रम में बजाये गए अमर्यादित गाने को लेकर आयोजक, डीजे संचालक और गायिका पर मामला दर्ज कराने की मांग की है। 

विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री नरेश ओझा ने बताया कि होटल कमला हेरिटेज में डांडिया गरवा के नाम पर कार्यक्रम आयोजित कर आयोजकों और डीजे वालों ने अश्लील गाने बजाये। जबकि गरवा डांडिया नृत्य मां भगवती की आराधना का नृत्य हैं। गरवा डांडिया हिन्दू धर्म का सांस्कृतिक नृत्य हैं। लेकिन कमला हेरिटेज होटल में हिन्दू धर्म का अपमान कर धार्मिक आयोजन में अश्लील गाने बजाये गए थे। इससे हमारी भावनाएं आहत हुईं हैं। 

जबकि इन गरवा डांडिया के आयोजनों से पहले सभी आयोजकों को सूचना दी गई थी। कि कोई गरवा डांडिया के आयोजन में अमर्यादित और अश्लील गाने नहीं बजाये जाएंगे। इसके बावजूद होटल कमला हेरिटेज में महाराजा डी.जे. इवेन्ट एवं गायिका के द्वारा गरवा डांडिया में अश्लील गाने बजवाये गए। इसी के चलते आज कोतवाली में आयोजकों पर मामला दर्ज करने की मांग की गई हैं। 

इस मामले में कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही हैं। जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ